बुरहानपुर। कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती सरिता भगत की नई जिम्मेदारी पर बुरहानपुर की अनेक सामाजिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से उनका भव्य स्वागत किया। यह कार्यक्रम न केवल राजनीतिक सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि समाजसेवा, महिला नेतृत्व और संगठनात्मक एकता का सशक्त उदाहरण भी बना।
सरिता भगत लंबे समय से महिला उत्थान, शिक्षा, जल संरक्षण और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उन्होंने ताप्ती सेवा समिति, महिला कांग्रेस, और विभिन्न सामाजिक अभियानों के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, जरूरतमंदों की सहायता करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक पहलें की हैं।
कार्यक्रम में रेलवे संघर्ष समिति के सचिव राम अग्रवाल व मंसूर सेवक, तेल घानी बोर्ड बुरहानपुर विधानसभा सदस्य विजय राठौर,श्रम हितकारी संघ मे सचिव शोभा लाल जी शर्मा बालाजी उत्सव समिति से आशीष भगत, शिंपी समाज समिति से युवा सदस्य आशीष सुखदाने, जियो क्लब की अध्यक्ष प्रेमलता सांकले, हज वेलफेयर सोसायटी से रियाजुल हक़ अंसारी, ताप्ती सेवा समिति के संरक्षक राजीव खेडकर, तथा पेंशनर एसोसिएशन से अताउल्ला ख़ान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी हर्षित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “सरिता भगत जैसी जुझारू और संवेदनशील महिला नेता संगठन की सच्ची पूंजी हैं, जिन्होंने हमेशा जनहित को राजनीति से ऊपर रखा।”
कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी धर्मेन्द्र सोनी ने किया।
इस अवसर पर पुनीत सांकले, अजय राठौर, अभय बालापुरकर तथा नगर के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सरिता भगत का प्रदेश स्तर पर चयन बुरहानपुर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जिस निष्ठा से समाजसेवा की राह अपनाई, उसी प्रतिबद्धता के साथ वे अब प्रदेश स्तर पर संगठन को नई दिशा देंगी।