पारीक महिला मंडल, बुरहानपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

बुरहानपुर - पारीक महिला मंडल, बुरहानपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानिय बोहरड़ा रोड़ पर स्थित प्रख्यात मोना संगम मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पारीक महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती भंवरी देवी ओमप्रकाश जी पारीक के जन्मदिन एंव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा फल एंव फूलों के लगभग 40 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष, रानी तरूण पारीक, उपाध्यक्ष स्वाती लक्ष्मीकांत पारीक, सचिव मंजू गोतम पारीक, कोषाध्यक्ष स्नेहा गोतम पारीक, संरक्षक भंवरी देवी पारीक, सरला पारीक एंव कार्यकारिणी सदस्य सुनीता पारीक, पदमा पारीक, अर्चना पारीक, मीनल पारीक, कविता पारीक, रीमा पारीक, शोभा पारीक, रचना जोशी, लीला पारीक, कंचन पारीक, सुप्रिया पारीक, मीरा पारीक, मोना पारीक, विमला पारीक, पुष्पा पारीक के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थिति थी।