बहादरपुर उपचुनाव में विनोद चौकसे की शानदार जीत पर बधाइयों का तांता,विधायक अर्चना चिटनिस ने दी शुभकामनाएं

बुरहानपुर। ग्राम बहादरपुर जनपद पंचायत सदस्य के उपचुनाव में विनोद चौकसे ने शानदार जीत दर्ज की है। इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने उन्हें जीत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विनोद चौकसे का जोरदार स्वागत किया गया। पूरे वातावरण में उत्साह और जयकारों की गूंज सुनाई दी।

विधायक अर्चना चिटनिस ने इस विजय को भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताया।

उन्होंने बहादरपुर क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं, सम्मानित मतदाताओं और भाजपा परिवार को कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।