बुरहानपुर। बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन हेतु बुरहानपुर शहर व ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालुओं का एक विशेष जत्था शनिवार की शाम रवाना हुआ। इस धार्मिक यात्रा में लगभग 80 श्रद्धालु – जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं – भक्तिभाव से ओतप्रोत होकर बाबा श्याम के दर्शनों हेतु एक सप्ताह की यात्रा पर निकले हैं।
इस अवसर पर नि. बु. श्री प्रमोद पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि योगेश पाटिल एवं किरण चौधरी के नेतृत्व में यह जत्था ताप्ती सेवा समिति के सहयोग से रवाना हुआ। यात्रियों का उत्साह देखते ही बनता था, जिसमें भक्ति गीतों, जयघोषों और श्रद्धा के भाव से माहौल गूंज उठा।
जत्थे को विदा करने के लिए समिति के मार्गदर्शक मंडल सदस्य राजेश भगत एवं अन्य श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया एवं यात्रा की मंगलकामनाएं दीं। इस सात दिवसीय यात्रा के पश्चात जत्था पुनः आगामी शनिवार को बुरहानपुर लौटेगा।