महिला कांग्रेस ने विवादित बयान के खिलाफ विजय शाह को मंत्री पद से हटाने की मांग की

बुरहानपुर। ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा दिए विवादित बयान के खिलाफ मजिला कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। गुरुवार दोपहर 12 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के नाम एक मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा गया। जिसमें कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग उठाई। मंत्री पद से शाह को नहीं हटाने पर महिला कांग्रेस और कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति सरिता राजेश भगत ने कहा कि देश की आन बान शान ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा आपत्तिजन बयान दिया है। उनके इस बयान से हम सभी शर्मिंदा है। कर्नल सोफिया पर ऐसा बयान अशोभनीय और असभ्यता का परिचय देता है और एसे अशोभनीय और असभ्य नेता की हमारे प्रदेश को जरुरत नहीं है। कांग्रेस की महामहिम राष्ट्रपति महोदय से आग्रह हैं कि मध्यप्रदेश कैबिनेट से विजय शाह को जनजातीय कार्य मंत्री पद से हटाया जाए। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति सरिता राजेश भगत, रिंकू टॉक, अनिता अमर यादव, अजय रघुवंशी, किशोर महाजन, दगडू चौकसे, अकिल औलिया, इस्माईल अंसारी, आशीष भगत, राजेश भगत सहित अन्य उपस्थित रहे।