बुरहानपुर. कार्तिक शुक्ल षष्ठी के मौके पर बुरहानपुर में रह रहे उत्तर भारतीय समाज द्वारा प्रतिवर्ष छठ पूजा महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
शुभ छठ महोत्सव आयोजन समिति के श्री अशोक सिंघानिया एवं अमित बंसल ने बताते हुए कहा कि हर साल की तरह इस साल भी बुरहानपुर में उत्तर भारत का सबसे बड़ा पर्व शुभ छठ पुजा का भव्य आयोजन ताप्ती मैया के तट राजघाट पर दिनांक ०७-११-२०२४ गुरूवार शाम ४:३० बजे से सांझी अर्घ्य (पूजा) तथा दिनांक ०८-११-२०२४ शुक्रवार सूवह ५ बजे से उषा अर्घ्य (पूजा) रखा गया है।