AIGGPA संस्थान भोपाल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये स्वेच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में किया पौधारोपण


भोपाल - राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन अपने संकल्प के तहत पौधारोपण करते हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जनसामान्य को पौधारोपण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा है, जो कि निरंतर गत वर्ष से जारी है।

प्रतिदिन पौधरोपण के क्रम में आज मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी उद्यान, भोपाल में नीम व कचनार, खिरनी का पौधा लगाया। 

आज का पौधारोपण AIGGPA संस्थान भोपाल में विभिन्न जिलों से क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला में आये स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ नीम व कचनार का पौधा लगा कर किया गया।


AIGGPA संस्थान के एडिशनल सीईओ श्री लोकेश शर्मा जी एव वरिष्ठ सलाहकार श्री मनोज जैन जी के साथ आये सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी के इस अभियान से प्रभावित हो कर हम सभी ने यह संकल्प लिया है कि हम भी वृक्षारोपण के इस पुनीत अभियान में अपने अपने क्षेत्रों में पौधरोपण कर पर्यावरण को पुनः हरित वसुंधरा के रूप में प्रतिस्थापित करेंगे।


सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि, मैं सभी एनजीओ के भाई-बहनों का अभिनंदन करता हूं। नि:संदेह, आप सभी पर्यावरण की सेवा और समाज के उत्थान के विभिन्न कार्यों के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति में सतत योगदान दे रहे हैं। मैं आप सभी के पुनीत कार्यों के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।

आज नीम-कचनार, खिरनी का पौधा लगाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का यह कार्य मेरे हृदय के बहुत समीप है। इतनी बड़ी संख्या में आज पौधरोपण करते हुए देख मन प्रफुल्लित है कि चारों ओर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता और सहयोग के लिए हाथ बढ़ रहे हैं। यह पुण्य कार्य भावी पीढ़ियों के लिए वरदान बनेगा।


साथ ही ट्वीट कर कहा कि, 
वायूनां शोधकाः वृक्षाः रोगाणामपहारकाः। 
तस्माद् रोपणमेतेषां रक्षणं च हितावहम् ।। 

आज मन अत्यधिक आनंदित और प्रफुल्लित है। मुझे भोपाल के स्मार्ट पार्क में  एनजीओ के साथियों के साथ पौधरोपण के अप्रतिम सुख की प्राप्ति हुई।