थायरॉइड के मरीजों को इन 6 चीजों के सेवन से बचना चाहिए, वरना बढ़ सकती है समस्याएं


थायरॉइड की बीमारी में सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि आपको डाइट में क्या शामिल करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

हम आपको बताते हैं कि आप अगर थायरॉइड(Thyroid) से पीड़ित हैं तो आपको किन चीजों से दूर रहने की जरूरत है। 
आयोडीन युक्त डाइट 

अगर आप थायरॉइड बीमारी के शिकार हैं तो आपको आयोडीन वाली डाइट से काफी दूर रहने की जरूरत होती है। जैसा की हमने आपको बताया, थायरॉइड ग्लैंड्स (Thyroid Glandes)हमारे शरीर से आयोडीन लेकर थायरॉइड हार्मोन पैदा करते हैं। इसलिए हाइपोथायरॉइड है तो आयोडीन वाली खाने-पीने की चीजों से दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा आपको सी फूड और आयोडीन वाले नमक को पूरी तरह नजरअंदाज करने की जरूरत है। 

रेड मीट का सेवन बंद

थायरॉइड(Thyroid) में लोगों को रेड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। रेड मीट में कोलेस्ट्रॉल और सेचुरेडेट फैट काफी ज्यादा मात्रा में होता है। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। जिन लोगों को थायरॉइड होता है, उनका वजन वैसे ही बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए रेड मीट का सेवन करने से बचें। इसके अलावा आप रेड मीट खाने से थायरॉइड का शिकार हुए लोगों के बदन में जलन जैसी चीजें होने लगती है। 

कैफीन 

अगर देखा जाए तो कैफीन वैसे सीधे तरीके से थायरॉइड (Thyroid) को नहीं बढ़ाता है।  लेकिन यह उन परेशानियों को बढ़ा देता है, जो थायरॉइड की वजह से शरीर में पैदा होती हैं। कैफीन के सेवन से बेचैनी होना और नींद सही तरीके से ना आना जैसी परेशानी होने लगती है। 

ग्रीन टी 

थायरॉइड (Thyroid)  से पीड़ित लोगों को ग्रीन टी का ज्यादा मात्रा में सेवन करना ठीक नहीं होता। ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी का सेवन से थाइराइड के मरीजों के लिए ये नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि ग्रीन टी में मौजूद कैटेकिन एंटी-थाइराइड एजेंट की तरह काम कर सकता है, जिससे थाइराइड के मरीजों में कई तरह की बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है। 

जंक फूड 

अगर आप थायरॉइड के मरीज हैं तो आपको खाने-पीने की चीजों पर सही तरीके से ध्यान देने की जरूरत है। आपको तली-भूनी और मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ये आपकी सेहत को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। इन पदार्थों से आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी रहता है।

एल्कोहल 

थायरॉइड में शराब का सेवन करना सेहत के लिए कई गुना खतरनाक हो सकता है। इसलिए आपको थायरॉइड में शराब जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आपको शरीर में एनर्जी लेवल को प्रभावित करते।