अगर आपका पेट सुबह उठने पर साफ नहीं होता है तो अपनाएं ये उपाय


इंसान की हर बीमारी का रास्ता पेट से होकर जाता है। अगर हमारा पेट सही ढंग से साफ नहीं हो पाता है तो कई बीमारियां घर करने लगती है। इस वजह से जलन या डकार जैसी समस्या होती है। दरअसल आज हम आपको पेट साफ करने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिसके उपयोग से आप अपच जैसी समस्या से निजात पा सकते हैं।

पेट साफ करने के लिए घरेलु उपाय:

1. शकर-गुड़ प्राय: पेट साफ रखते हैं, इसलीए खाने के बाद इसका सेवन करें।
 
2. सब्जियों में पत्ती समेत मूली, काली तोरई, घीया, बैंगन, गाजर, परवल, पपीता, टमाटर आदि खाएं।
 
3. दालों का सेवन छिल्के समेत ही करें।
 
4. अगर दवा की जरूरत हो तो थोड़ा-सा खाने का सोडा पानी में घोलकर पी जाएं तो पेट हल्का रहेगा और शौच भी।
 
5. इमली में गुड़ डालकर मीठी चटनी बनाएं और इसका सेवन करें। इससे पेट साफ रहेगा।
 
6. भोजन के साथ सलाद में नमक डले टमाटर जरूर लें। नमक भी पेट साफ रखता है।
कभी-कभी थोड़ा-सा पंचसकार चूर्ण भी ले लें।

7. भोजन के बाद सौंफ-मिस्री चबाने से भी पेट ठीक रहता है।
 
8. आधिक कब्ज होने पर त्रिफला, अभयारिष्ट बहुत अच्‍छे विकल्प है। इनसे पेट हल्का हो जाता है।
 
9. रात को सोने से पहले गुनगुना दूध पी कर सोएं।
 
10. अमरूद, पका हुआ केला, बेर, परवल, बैंगन, पपीता, अंगूर, अंजीर, आलू बुखारा, मुनक्का, आडू, उन्नाभ आदि का सेवन करें, कब्ज दूर रहेगा।

11. खजूर और दूध - हल्‍के गरम दूध में 3 खजूर डाल कर सेवन करें। इसका सेवन हफ्ते भर तक करें, आपको आराम जरूर मिलेगा।

आंवला पाउडर
आंवला पाउडर के सेवन से अपच की समस्या को खत्म किया जा सकता है। रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच आंवला पाउडर का सेवन आपके लिए बहुत हीं ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है।

सौंफ
सौंफ खाने से गैस और पेट में जलन जैसी समस्याओं से निजात मिलता है। इसलिए जब कभी भी खाएं, खाने के बाद सौंफ अवश्य खाएं।

इलायची
कई बार हम ना चाहते हुए भी ज्यादा खाना खा लेते हैं तो जब कभी भी ऐसा हो छोटी इलायची चबा लें। इलायची में पाचन क्षमता काफी अधिक मात्रा में होती है।

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण को शहद के साथ मिक्‍स कर के दिन में दो बार खाना चाहिये। यह एक आयुर्वेदिक उपाचार है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।